What is "Call Barring" feature on your phone - आपके फोन में "call barring" फीचर क्या है ? 🤔📱📵📞🔥🔥⚡⚡

 

हैलो दोस्तों , कैसे हैं आप सब। मैं आज फिर से एक नया blog लेकर आ गया हूं।

दोस्तों , आज के इस ब्लॉग में मैं आपको बताऊंगा की Call Barring क्या है ? दोस्तों , call barring का फीचर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और हर फोन में होता है चाहे फिर वह एंड्रॉयड स्मार्टफोन हो है फिर कोई आईफोन हो। तो चलिए अब बात करते हैं कि call barring है क्या ? 

[ Also read :- hacking कैसे होता है ?

                        UPI क्या है ? ]

What is "Call barring" - "call barring" क्या है ?


दोस्तों , call barring एक ऐसा फीचर है जिसके माध्यम से आप किसी भी incoming , outgoing और international कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के बाद आपको कहीं से भी कॉल नहीं आएगा। यह फीचर तब बहुत उपयोगी होता है जब आप कोई जरूरी काम कर रहे हों और आप नहीं चाहते हैं कि कोई बार-बार कॉल करके आपको परेशान करे। 

दोस्तों , अगर आपने अपना फोन किसी को दिया है और आप नहीं चाहते हैं कि वह व्याक्ति आपके फोन से किसी को कॉल करे तो भी आप call barring के फीचर को ऑन कर सकते हैं। 

      अब बात करते हैं कि आप इस फीचर को ऑन कैसे कर सकते हैं ?

How to on/off "Call Barring" - "call barring" को on/off कैसे करें ?


दोस्तों , call barring को on/off करने के लिए मैं आपको दो तरीके बताऊंगा। दोनों ही बहुत आसान हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में :-

1. By ShortCode 

दोस्तों , इसके लिए आपको अपने फ़ोन के डायलर में जाकर एक कोड को डालना है। लेकिन इस तरीके से आप सिर्फ outgoing calls को ब्लॉक कर सकते हैं। On करने के लिए :- *31# dial करें। 

Off करने के लिए :- #31# dial करें। 

2. By Settings 

दोस्तों, इस तरीके से आप किसी भी प्रकार के incoming outgoing और international कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको -

Step 1 :- सबसे पहले आपको फोन की call setting में जाना है। 

Step 2 :- call setting में जाकर आपको more settings पर क्लीक करना है। 

Step 3 :- more settings में जाने पर आपको call barring का ऑप्शन दिखेगा। 

Step 4 :- call barring को क्लीक करने पर voicecall का ऑप्शन दिखेेेेगा। 

Step 5 :- voicecall पर क्लिक करके आपको call barring का सारा ऑप्शन दिखजायेगा। 

Step 6 :- अब आप अपने मनपसंद ऑप्शन को on कर सकते हैं। उसके लिए आपको उस ऑप्शन को क्लीक करना है। क्लीक करने के बाद आपको आपके फोन का default code डालना है। Code डालने के बाद आपका call barring option on हो जाएगा।

 [ Note :- default code के लिए आप अपने फोन से Google पर अपने फोन का डिफॉल्ट कोड search कर सकते हैं।  ]

call barring को off करने के लिए आप चुने हुए ऑप्शन को ऑफ कर दीजिए।

  अब आप किसी भी incoming , outgoing और international कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं। 

दोस्तों , अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂