What is "9H ,11D , 9D" on tempered glass ? [ hindi ] जाने पुरी खबर ! 🤔📱🔥🔥⚡⚡

 

हैलो दोस्तों , कैसे हैं आप सब। मैं आज फिर से एक नया blog लेकर आ गया हूं।

(Also read :- 1. IMEI no. क्या है ?

                      2. नकली iphone कैसे पहचाने ? )

दोस्तों , आपने भले ही कितना भी महंगा या फिर कितना भी सस्ता स्मारटफोन क्यों ना खरीदा हो लेकिन आप उसपर tempered glass जरूर लगाते होंगे। आप जब tempered glass लगवाते होंगे तो आपने एक चीज़ जरूर नोटिस किया होगा कि उसपर   9H ,11D , 9D, 6D लिखा हुआ होता है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि इन सभी का क्या मतलब होता है। तो आज के इस ब्लॉग में मैं बताऊंगा कि इन सभी का क्या मतलब होता है ? सबसे पहले बात करते हैं कि 9H क्या है ?

What is 9H - 9H क्या है ?


दोस्तों , 9H में "H" का मतलब hardness of pencil होता है। दोस्तों , 9H एक टेस्ट होता है जिसमे की tempered glass को 9H pencil से स्क्रैच करवाके देखा जाता है कि उसमें कोई स्क्रैच तो नहीं आ रहा है। अब बात करते हैं कि 11D,9D या 6D क्या है?


What is 9D,11D,6D9D,11D,6D क्या है ?

दोस्तों, इसे समझने के लिए सबसे पहले आपको 2D और 2.5D glass को समझना होगा। दोस्तों, पहले जब smartphones लॉन्च होते थे तब उनमें आपको 2D glass मिलता था जोकि एकदम flat होता था और वह glass बहुत ही sharp edge होता था। उसके बाद smartphones 2.5D glass के साथ लॉन्च होने लगे जो आज भी हमे smartphones में मिलता है। यह glass भी flat होता है लेकिन इसके किनारे curved होते हैं जिसे पकड़ने में हमें आसानी होती है। 

     दोस्तों, tempered glass बनाने वाली कंपनियां भी स्मार्टफोन कंपनीज को ही follow करती हैं। जब स्मार्टफोन कंपनीज ने 2D glass लाया था तब इन्होंने भी 2D tempered glass लाया लेकिन जब स्मार्टफोन कंपनीज ने 2.5D glass लाया तब इन्होंने भी 2.5D tempered glass बनाना शुरू कर दिया। 

दोस्तों , 11D , 9D, 6D सिर्फ ग्राहकों को बेवकूफ बनाने का तरीका है। दरअसल ये सारे tempered glasses 2.5D glass ही होते हैं। हमें लगता है कि जितना ज्यादा tempered glass का no. होगा वो उतना ही अच्छा होगा लेकिन यह बस बेचने का तरीका है। 

दोस्तों , अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂