Realme Watch 'S-series' - watch S & S pro खरीदना चाहिए ? | My Opinions |⌚⌚🔥🔥


दोस्तों, कल यानी 23/12/20 को Realme ने अपने नई watch series को लॉन्च किया है जिसमे आपको Realme Watch S और Watch S pro मिलता है। Realme ने इन्हे इंडिया में बहुत बाद में लॉन्च किया है क्योंकि china में इन्हे Realme ने कुछ महीने पहले ही लॉन्च कर दिया था और यहां तक कि पाकिस्तान में भी ये इंडिया से पहले लॉन्च कर दिए गए थे। अब जब ये इंडिया में लॉन्च हो गए हैं तो आइए जानते है कि इनके फीचर्स क्या है और क्या आपको  खरीदना चाहिए ?

Realme Watch S-pro 

दोस्तों, यह Realme की तरफ से लॉन्च होने वाली सबसे महंगी घड़ी है क्योंकि Realme ने इसे ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च किया है। अगर इसके फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको 1.39" large Amoled touchscreen के साथ Always-on-display मिलता है। इसमें आपको 420mah की बैटरी मिलती है जिसकी वजह से आपको  14 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें आपको 5atm तक का water-resistance मिलता है। इसमें आपको सारे जरूरी sensors मिलते हैं और साथ ही इसमें आपको Blood oxygen(SPO2) और Heart rate sensor मिलता है। इसमें आपको stain-less steel case मिलता है जो इसे एक प्रीमियम लुक देगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको पॉवरफुल डुअल प्रोसेसर मिलता है। इसमें आपको 100+watch faces मिलेंगे। 
Key specs 
  • Display : 1.39" large Amoled touchscreen with Always-on-display. 
  • Battery : 420mah (14days battery life)
  • Processor : Dual core processor
  • Sensors : All important sensors with SPo2 and Heart rate monitor.
  • Sports mode : 16+ sports mode
  • Compatible with : android and ios
Price in India 
  • India में इसकी कीमत ₹9,999 हैं। 

Realme Watch S 

दोस्तों, Realme ने इसे बहुत ही सस्ते कीमत पर लॉन्च किया है क्योंकि इसकी इंडिया में कीमत ₹4,999 है। अगर इसके फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको 1.3" की एक LCD touchscreen मिलता है। इसमें आपको 15 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है। यह आपको IP68 water and dust reasistant मिलता है। इसमें आपको सारे जरूरी sensors मिलते हैं और साथ ही इसमें आपको Blood oxygen(SPO2) और Heart rate sensor मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको पॉवरफुल डुअल प्रोसेसर मिलता है। इसमें आपको 100+watch faces मिलेंगे। 

Key specs 
  • Display : 1.3" LCD touchscreen
  • Battery : 15days battery life
  • Processor : Dual core processor
  • Sensors : All important sensors with SPo2 and Heart rate monitor.
  • Sports mode : 16+ sports mode
  • Compatible with : android and ios
Price in India 
  •  Normal edition - ₹4,999
  • Graphlex variant - ₹5,999

क्या आपको खरीदना चाहिए ? 

दोस्तों, अगर आपके पास पहले से एक smartwatch है और आपको उसे बदलने की ज़रुरत महसूस नहीं हो रही है तो आपको इन्हे खरीदने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन अगर आपको एक smartwatch खरीदना ही है तो आप Realme watch S को खरीद सकते हैं क्योंकि यह कई मामलों में Watch S-pro जैसा ही है बस इसमें आपको stainless Steel की जगह aluminium body देखने को मिलता है। बाकी सभी फीचर्स लग-भग एक ही है। 

Conclusion 

दोस्तों, जैसा कि हमने देखा कि Realme भी अब प्रीमियम category में अपने कदम रख रही है। पहले realme ने अपने watches बहुत ही कम कीमतों पर लॉन्च किया था लेकिन अब इन्होंने भी अपने watches ₹10,000 पर लॉन्च कर दिया है। लेकिन एक अच्छी चीज़ यह है कि इन्होंने एक ₹5,000 पर लॉन्च किया है जिसे आप खरीद सकते हैं। 

अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂