iPhone 11 vs iPhone 12 : Features, Price Difference

भारत में अभी सबसे लेटेस्ट आईफोन है iphone 12 लेकिन एक और आईफोन है जिसे लोगोंं ने काफ़ी पसंद किया है जो है iphone 11। तो आइए जानते हैं iPhone 11 vs iPhone 12 : Features, Price Difference और इसमें आपको ये भी पता चल जाएगा कि इनमे से आपको किन्हें खरीदना चाहिए। 
दोस्तों, iphone 11 और iphone 12 के बीच का अंतर जानने के लिए हमे इनके फीचर्स के बारे में जानना होगा। तो आइए जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में। 

iPhone 11 vs iPhone 12 : Specifications Difference

  • Design :- दोस्तों, अगर डिजाइन की बात करें तो iPhone 11 और iPhone 12 दोनों में आपको पीछे custom Corning Gorilla glass की सुरक्षा देखने को मिलती है। iPhone 11 में आपको curve edges के साथ aluminium frames मिलते हैं तो वहीं दूसरी तरफ iPhone 12 में आपको flat edges के साथ aluminium frames मिलते हैं। इसीलिए iPhone 12 देखने में ज्यादा प्रीमियम लगता है। वजन की बात करें तो iphone 11 202 ग्राम है और iphone 12 165 ग्राम है। देखा जाए तो आईफोन 12 बहुत ही हल्का है आईफोन 11 से। 
  • Display :- iPhone 11 में आपको custom Corning glass मिलता है और वहीं iPhone 12 में आपको Ceramic Shield मिलता है जो ज्यादा सुरक्षित है आईफोन 11 से। iPhone 11 में आपको एक 6.1इंच ips LCD (HD+) डिस्प्ले मिलता है लेकिन iPhone 12 में एक 6.1इंच OLED (FHD+) डिस्प्ले मिलता है। 
  • Processor :- यहां आपको iPhone 11 में A13 bionic processor मिलता है जिसमेें आपको 8.5 billion transistors मिलते हैं और यह एक 7nm+ पर आधारित प्रोसेसर है। लेकिन iPhone 12 में A14 bionic processor मिलता है जिसमेे आपको 11.8 billion transistors मिलते हैं और यह एक 5nm पर आधारित प्रोसेसर है जिसकी वजह से इसमें आपको iPhone 11 के ज्यादा बेहतर battery optimisation मिलती है। 
Also read :- iphone 12series : India v/s America price 
  • Camera :- यहां दोनों में ही आपको 12MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है और दोनों में ही आप सेल्फ़ी कैमरे से 4K Vedio at 60fps लेकिन आईफोन 12 में आप सेल्फ़ी कैमरे से 4K Vedio 24fps में भी रिकॉर्ड कर सकते हैं जो कि आईफोन 11 में नहीं है। iPhone 11 और iPhone 12 दोनों में ही आपको पिछे दो कैमरे मिलते हैं जिनमें से एक कैमरा 12MP(main camera) और दूसरा 12MP(ultrawide angle) camera मिलता है। दोनों में ही आप 4K Vedio(60fps) में रिकॉर्ड कर सकते हैं। 
  • Battery :- iPhone 11 में आपको 3,110mAh की बैटरी और वहीं दूसरी तरफ iPhone 12 में आपको 2,810mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन A14 processor और OLED display के कारण iPhone 12 में कम बैटरी होने पर भी इसमें iPhone 11 से  बेहतर बैटरी लाइफ मिलती है। 
  • Extra Features :- दोनों में आपको stereo speakers मिलते हैं। iPhone 12 में आपको 5G मिलता है लेकिन iPhone 11 में आपको 4G मिलता है। दोनों में ही आपको IP68 dust&water resistant मिलता है लेकिन iPhone 11 में आपको water resistant सिर्फ़ 4 meter तक और iPhone 12 में आपको यह 6 meter तक मिलती है। 
  • Price :- iPhone 11 आपको अभी 50k-52k तक मिल जाता है लेकिन iPhone 12 आपको अभी ₹79,990 में मिलता है। 

My Opinion

दोस्तों, अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें कोई शक नहीं है कि iPhone 12 आपको iPhone 11 से बेहतर फीचर्स के साथ आता है। लेकिन अगर हम दोनों की कीमतों पर ध्यान दें तो इनके कीमतों में लगभग ₹30,000 का अंतर है और इतने में आपको एक iPhone SE(2020) मिल जाता है। 
दोस्तों, अगर आपके लिए 5G कोई बड़ी विशेषता नहीं है तो मैं आपसे कहूंगा कि आप iPhone 11 ले लीजिए क्योंकि इसमें आपको आने वाले 5 सालों updates मिलेंगे और इसका प्रोसेसर भी काफ़ी बेहतर है जिसमें आप किसी भी games को बिना किसी भी दिक्कत के खेल सकते हैं। 
अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification   को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂