OnePlus Nord CE 5G with Snapdragon 750g SoC, 64MP Camera launched in India: price, specifications

ख़ास बातें :–
  • OnePlus नोर्ड CE 5G की कीमत ₹22,999 से शुरू होती है। 
  • इसमें आपको स्नैपड्रेगन 750g का 5g प्रोसेसर मिलता है।
  • यह OnePlus की तरफ से सबसे सस्ता 5g फोन मिलता है। 
दोस्तों, देखा जाए तो OnePlus ने अपने Nord Series के पहले फोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया था और उस समय वनप्लस नॉर्ड बहुत ही ज्यादा मशहूर हुआ था और कल लगभग एक साल बाद oneplus ने अपने नॉर्ड सीरीज के अंदर दूसरा फोन लॉन्च किया है— OnePlus Nord CE (Core Edition) 5G। 
इसे OnePlus काफ़ी दिनो से भारत में लॉन्च करने के लिए टीज कर रहा था। लेकिन क्या यह आपको अच्छे फीचर्स सही कीमतों पर उपलब्ध करा रहा और क्या इसे आपको खरीदना  चाहिए आइए जानते हैं। 

OnePlus Nord CE 5G Specifications

Design :- बात करें इसके डिजाइन की तो इसमें आपको एक प्लास्टिक बैक और प्लास्टिक फ्रेम देखने को मिलता है। इसी के साथ इसकी थिकनेस 7.99mm है और इसका वजन 170ग्राम है और यह आपको मैट और ग्लोसी फिनिश दोनों में ही आता है। यह आपको तीन रंगों में उपलब्ध है— Blue Void, Charcoal ink और Silver ray। 

Also read : Realme X7 Max 120Hz display, dimensity 1200 aur 50W charging ke saath hua launch

Display :- इसमें आपको 6.43इंच का एक fhd+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। इसी के साथ इसमें आपको 20:9 का एस्पेक्ट रेश्यो, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, डार्क मोड और रीडिंग मोड जैसे कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं। 

Performance :- OnePlus Nord CE 5G में आपको स्नैपड्रेगन 750g का एक 5G प्रोसेसर मिलता है जो की 8nm की टेक्नोलॉजी पर आधारित है। अगर हम इस प्रोसेसर की क्षमता की बात करें तो इसमें आपको Adreno 619 का GPU मिलता है और इसका antutu स्कोर कुछ 332,611 के आस पास है। 

Ram & Storage :- इसमें आपको 6GB/8GB/12GB का LPDDR4x रैम मिलता है और 128GB/256GB का UFS 2.1 स्टोरेज मिलता है। 

Also read : Poco M3 Pro 5G launched with Mediatek Dimensity 700, 48mp triple camera and 5000mAh battery: price, specifications

Battery :- यहां आपको एक 4,500mAh की बैटरी मिलती के साथ 30W का चार्जर मिलता है और कंपनी के अनुसार इस चार्जर से यह फोन 70% तक केवल 30 मिनट में चार्ज कर देता है। 

Camera :- यह आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमे 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा–वाइड एंगल कैमरा जिसमे आपको 119° का फील्ड ऑफ़ व्यू मिलता है और लास्ट में एक 2MP का मोनोक्रोम लेंस मिलता है। इसके सेल्फी में आपको 16MP का कैमरा मिलता है। इसके प्राइमरी कैमरा से आप 4k विडियो/30fps तक रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

Network & Connectivity :- यह एक 5G फोन है लेकिन इसमें आपको केवल एक ही 5G band–n78 का सपोर्ट मिलता है और OnePlus के अनुसार आपको इस फोन में फ्यूचर में कोई भी बैंड्स का अपडेट नहीं मिलेगा। इसी के साथ इसमें आपको ब्लूटूथ 5.1, ड्यूल बैंड WiFi, NFC, GPS, GLONASS, Galileo, Beidou, A-GPS, NaVic। 

O.S. :- इसमें आपको Oxygen OS 11 मिलता है जो की एंड्रॉयड 11 के साथ आता है और मै आपको बता दूं कि oxygen OS बाकी एंड्रॉयड फोन के os से बेहतर और फास्ट है। 

Ports & Buttons :- इस फोन में आपको 3.5mm जैक, USB 2.0, nano–sim slot, left volume key, right power key aur सिंगल स्पीकर मिलता है। 

OnePlus Nord CE 5G Price & Availability 

OnePlus Nord CE 5G आपको खरीदने के Amazon.in और OnePlus.in पर 16 जून से उपलब्ध हो जाएगा और इसके प्री–बुकिंग आज यानी 11 जून से शुरू होंगे। अब अगर इनके कीमतों की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार है :–
  • 6GB+128GB = ₹22,999
  • 8GB+128GB = ₹24,999
  • 12GB+256GB = ₹27,999
अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification   को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂