Realme X7 Max launched in India with Dimensity 1200, 120Hz Amoled display, 50W fast charging: price, specifications


ख़ास बातें

  • रियलमी X7 मैक्स को कल भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 
  • यह भारत का पहला फोन है जो की dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ आता है। 
  • भारत में इसकी कीमत ₹26,999 से शुरू होती है। 
दोस्तों, कल Realme ने अपनी तीसरी सालगिरह मनाई जिसमे उन्होंने Realme X7 Max को आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पहले से मौजूद रियलमी X7 सीरीज फोन्स — Realme X7 और Realme X7 pro में एक नया सदस्य है। यह स्मार्टफोन एक रिब्रांडेड वर्जन है Realme GT neo का जो चीन में कुछ महीनों पहले लॉन्च हुआ था। रियलमी x7 मैक्स भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमे मीडियाटेक dimensity 1200 का प्रोसेसर मिलता है इसके अलावा अन्य और भी बहुत से फीचर्स हैं। 

    Realme X7 Max Specifications 

    रियलमी ने रियलमी एक्स7 मैक्स को बहुत से अनोखे फीचर्स के साथ लॉन्च किया है जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स के बारे में। 

    Realme X7 Max design 

    अगर बात करें इसके डिजाइन के बारे में तो यह स्मार्टफोन प्लास्टिक बैक के साथ आता है जिसमे आपको मैट फिनिश मिलता है और उसपर एक ग्लॉसी स्ट्रिप मिलती है जिसपर आपको रियलमी की ब्रांडिंग देखने को मिल जाती है। यह स्मार्टफोन आपको 8.44mm की थिकनेस और 179g का मिलता है। यह स्मार्टफोन आपको तीन रंगों में उपलब्ध होगा– एस्ट्रॉयड ब्लैक, मर्करी सिल्वर और मिल्की वे। 

    Realme X7 Max display 

    रियलमी एक्स7 मैक्स में एक 6.43–इंच FHD+ का एक सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जो कि 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट और 360Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले ख़ास गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसी के साथ इसमें आपको 91.7% स्क्रीन–टू–बॉडी रेशियो मिलता है। 

    Realme X7 Max Performance

    इसमें आपको मीडियाटेक dimensity 1200 प्रोसेसर मिलता है जो की एक 6nm का 5G प्रोसेसर है। अगर इसके अंतुतु स्कोर की बात करें तो यह कुछ 706,458 का है जिससे हम इसे एक फ्लैगशिप प्रोसेसर कह सकते हैं। इसी के साथ इसमें आपको एक स्टेनलेस स्टील vapour–cooling सिस्टम मिलता है। तो इससे हम यह कह सकते है की यह प्रोसेसर गेमिंग के लिए सही है। 

    Realme X7 Max Ram & Storage 

    रियलमी एक्स7 मैक्स में आपको 128gb / 256gb का UFS 3.1 का स्टोरेज और 8gb / 12gb का lpddr4x रैम मिलता है। 

    Realme X7 Max camera 

    इस स्मार्टफोन में बैक में आपको ट्रिपल कैमरा का सेटअप मिलता है। इसमें आपको एक 64 मेगापिक्सल का sony IMX682 का प्राइमरी कैमरा मिलता है उसी के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा–वाइड कैमरा और एक 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसी के साथ इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इनके कुछ कैमरा सैंपल्स मैं आपको नीचे दिखा देता हूं :–

    Realme X7 Max battery 

    रियलमी एक्स7 मैक्स में एक 4,500mAh की बैटरी के साथ 50W का फास्ट चार्जर मिलता है और कंपनी के अनुसार यह चार्जर इस फोन को 16 मिनट में 50% चार्ज कर देता है। 

    Realme X7 Max  Connectivity 

    इसमें आपको 5G+5G ड्यूल स्टैंडबाई मोड मिलता है जिसका मतलब आप एक साथ दो 5g सिम चला सकते हैं। इसके साथ इसमें आपको सात 5G बैंड्स मिलते हैं– n1/n28A/n40/n41/n77/n78/n79। इसमें आपको wi-fi 6, bluetooth 5.1, GPS, GLONSS, BEIDOU, GALILEO, QZSS जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर्स मिलते हैं। 

    Realme X7 Max Sensors

    रियलमी एक्स7 मैक्स में आपको सभी जरूरी सेंसर्स मिलते हैं जैसे की magnetic induction sensor / light sensor / proximity sensor / Gyro-meter / Acceleration sensor। 

    Realme X7 Max O.S. 

    यह स्मार्टफोन realme 2.0 पर चलता है जो की एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। इसमें आपको कोई भी बैंड ऐप्स नहीं मिलते हैं और यह एक अच्छा U.I है। 

    Realme X7 Max price 

    यह स्मार्टफोन आपको दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ जिसकी शुरुआती कीमत ₹26,999 है :–
    • 8GB + 128GB :- ₹26,999
    • 12GB + 256GB :- ₹29,999
दोस्तो, अगर आप मेरी राय जानना चाहते हैं तो मैं आपसे कहूंगा की Realme X7 Max एक अच्छा फोन जिसमे आपको एक बेहतर डिस्प्ले, अच्छा कैमरा और एक बहुत ही पावरफुल प्रोसेसर मिलता है। लेकिन दिक्कत यह है कि इसमें आपको एक प्लास्टिक बॉडी मिलती है जो की एक 30 हजार के फोन के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है और इसी के साथ इसमें आपको एक 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है जो की एक तरीके से किसी काम का नही है। 
अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification   को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂