OnePlus Nord CE v/s IQOO Z3–कौन सा खरीदें !

दोस्तों, बात करें तो जून के महीने में बहुत सारे स्मार्टफोंस लॉन्च हुए है और अभी बहुत से स्मार्टफोन लॉन्च होने बाकी हैं। ऐसे ही कुछ दिनों पहले OnePlus Nord CE और Iqoo Z3 भारत में लॉन्च हुए हैं। 
देखा जाए तो यह दोनो ही फोन कंपनीज़ के सबसे कम कीमतों पर लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस हैं और दोनों में ही आपको अच्छे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। लेकिन क्या oneplus फीचर्स के मामले में iqoo को हरा पाएगा। चलिए पता लगाते हैं। 

ख़ास बातें :–

  • OnePlus Nord CE और IQOO Z3 दोनों में ही आपको 5G मिलता है। 
  • दोनो फोंस की कीमतों में ₹3,000 का अंतर है। 
  • Iqoo Z3 में आपको एक बेहतर प्रोसेसर मिलता है OnePlus Nord CE के मुकाबले। 

OnePlus Nord CE v/s IQOO Z3

Design :- दोस्तों, दोनों ही स्मार्टफोंस आपको प्लास्टिक बॉडी के साथ मिलते हैं। वनप्लस नोर्ड CE का वजन 170ग्राम है और इसकी थिकनेस 7.99mm है। वहीं दूसरी तरफ आईक्यू Z3 का वजन 185ग्राम है और इसकी थिकनेस 8.5mm है। डिजाइन की बात करें तो वनप्लस नोर्ड CE के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है यह बिलकुल ही वनप्ल्स नर्ड दिखता है लेकिन वहीं दूसरी तरफ आईक्यू Z3 आपको एक नए डिजाइन में आता है। 

Display :- वनप्लस नोर्ड CE में आपको 6.43" इंच का एक एमोलेड डिस्प्ले 90Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है और यह एक पंच होल डिस्प्ले है लेकिन आईक्यू Z3 में आपको 6.58" इंच का एक IPS LCD डिस्प्ले 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है और यह एक वाटर ड्रॉप नोच के साथ आता है। वनप्ल्स नर्ड CE में आपको 1000नीट्स की ब्राइटनेस मिलती और आईक्यू में आपको 454नीट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसका मतलब वनप्लस नोर्ड CE आपको सनलाइट में बेहतर प्रदर्शन करेगा। 

Also read :- OnePlus Nord CE 5G with Snapdragon 750g SoC, 64MP Camera launched in India: price, specifications

Performance :- दोनों ही स्मार्टफोंस में आपको एक 5G प्रोसेसर मिलता है। बात करें तो वनप्लस नोर्ड CE में आपको स्नैपड्रेगन 750g प्रोसेसर मिलता है जो की एक 5G प्रोसेसर है और यह 8nm की टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसका अंतुतु बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो यह कुछ 370,000 के आस पास आता है। वहीं दूसरी तरफ आईक्यू Z3 में आपको स्नैपड्रेगन 768g प्रोसेसर मिलता है और यह भी एक 5G प्रोसेसर है। यह 7nm की टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसका अंतुतू स्कोर कुछ 450,000 के आस पास आता है। इसी के साथ आईक्यू में आपको लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मिलता है जो की वनप्लस नोर्ड CE में नहीं मिलता है। 

Camera :- वनप्लस नोर्ड CE में आपको एक 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमे 64MP के मेन कैमरे में आपको OminiVision का सेंसर मिलता है और जिससे आप 4k/30fps में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको 8mp का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2mp का मोनोक्रोम लेंस मिलता है। वहीं अगर बात करें आईक्यू Z3 में भी आपको 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है लेकिन यहां आपको 64MP के मेन कैमरे में आपको Samsung का GW3 सेंसर मिलता है जिससे आप 4k/30fps में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसी के साथ इसमें आपको 8mp अल्ट्रावाइड एंगल कमरा और 2mp का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो दोनों में ही आपको 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

Also read :- PUBG New State announced : PUBG Mobile की नए रूप में वापसी

Ram & Storage :- वनप्लस नोर्ड CE में आपको 6GB/8GB/12GB का LPPDDR4x रैम और 128gb/256gb का UFS 2.1 का स्टोरेज मिलता है। वहीं दूसरी तरफ़ आईक्यू Z3 में आपको 6GB/8GB का LPDDR4X रैम और 128GB/256GB का UFS 2.2 का स्टोरेज मिलता है। इसी के साथ आईक्यू Z3 में आपको "extended ram" का भी फीचर देखने को मिल जाता है जिसमे यह आपके फोन के स्टोरेज को रैम में बदल देता है जिससे की आपको बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। 

Battery :- वनप्लस नोर्ड CE में आपको 4,500mAh की बैटरी के साथ 30W का फास्ट चार्जर मिलता है जो की इसके बैटरी को 30 मिनट में 70% तक चार्ज कर सकता है लेकिन आईक्यू Z3 में आपको 4,400mAh की बैटरी के साथ 55W का फास्ट चार्जर मिलता है जो कि इसकी बैटरी को केवल 19मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है। 

Network & Connectivity :- दोनों ही स्मार्टफोंस में आपको 5G कनेक्टिविटी मिलती है लेकिन वनप्लस नोर्ड CE में आपको केवल एक 5G बैंड मिलता है लेकिन आईक्यू Z3 में आपको दो 5G बैंड्स मिलते हैं जो की एक अच्छी बात है। इसी के साथ दोनो ही स्मार्टफोंस में आपको सभी जरूरी सेंसर्स, ब्लूटूथ 5.1, ड्यूल बैंड WiFi, GPS, GLONASS, GALILEO जैसे सभी जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं। 

O.S :– वनप्लस नोर्ड CE में आपको Oxygen OS मिलता है जो स्टॉक एंड्रॉयड जैसा एक्सपीरियंस देता है। वहीं आईक्यू Z3 में आपको Funtouch OS11 मिलता है और यह भी स्टॉक एंड्रॉयड जैसा लगता है लेकिन इसमें आपको कुछ ऐप्स पहले से इंस्टॉल्ड मिलते हैं जिन्हें आप अनइंस्टॉल कर सकते हैं। इसी के साथ दोनो ही स्मार्टफोंस एंड्रॉयड 11 के साथ आते हैं। 

OnePlus Nord CE and IQOO Z3 Price

OnePlus Nord CE Price :- 

  • 6GB+128GB = ₹22,999
  • 8GB+128GB = ₹24,999
  • 12GB+256GB = ₹27,999
[Purchase link :- OnePlus Nord CE/amazon

IQOO Z3 Price :- 

  • 6GB+128GB = ₹19,999
  • 8GB+128GB = ₹20,999
  • 8GB+256GB = ₹22,999
[Purchase link :- Iqoo Z3/amazon]

दोस्तों, मेरी बात माने तो आप आईक्यू Z3 की ओर जाए क्योंकि अपनी कीमत के हिसाब से इसमें आपको बेहतर फीचर्स मिलते हैं जो आपको वनप्लस नोर्ड CE में भी देखने को नहीं मिलते हैं। और आईक्यू Z3 आपको वनप्लस नोर्ड CE से ₹3,000 से सस्ता भी मिल जाता है। बाकी आप ब्लॉग को पूरा पढ़े और उसके बाद डिसाइड करें की आपको क्या लेना है। 

अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification   को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂