Mi 11 Lite with 90Hz Amoled Display, Snapdragon 732g SoC and 33W fast charging launched in India : price, specifications

ख़ास बातें :–

  • शाओमी mi 11 लाइट केवल 6.81mm पतला और 157ग्राम का है। 
  • इसमें आपको 90Hz का एक एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। 
  • इसमें आपको एक 4250mAh की बैटरी के साथ 33W का फास्ट चार्जर मिलता है। 
दोस्तों, देखा जाए तो शाओमी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वो एक बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च करते ही जा रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने नोट सीरीज को लॉन्च किया उसके बाद उन्होंने अपने mi सीरीज को लॉन्च किया। 


अगर बात करें mi सीरीज की तो इसमें हमेशा से शाओमी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करता है। और इसी सीरीज में शाओमी ने अपने Mi 11 series को लॉन्च किया था। और आज यानी 22/6/21 शाओमी में इसी सीरीज में एक और स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है–"Mi 11 Lite"। बात करें इसके फीचर्स की तो यह 2021 में लॉन्च हुए बाकी सभी फोन्स से हल्का और स्लिम है। आइए जानते हैं इसके बाकी सभी फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mi 11 Lite Specifications 

Design :- इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको ग्लास बैक के साथ प्लास्टिक फ्रेम मिलता है। यह फोन सिर्फ़ 6.81mm मोटा है और इसका वजन 157ग्राम है। यह फोन आपको तीन रंगों में उपलब्ध होगा— tuscany coral, jazz blue और vinyl black। 

Display :- इसमें आपको एक 6.55 इंच का fhd+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जो की 90Hz फास्ट रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसी के साथ इसमें आपको 10bit कलर, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, HDR 10, 20: 9 एस्पेक्ट रेश्यो, मैक्स 800nits की ब्राइटनेस और इसके डिस्प्ले में 360° एंबिएंट लाइट सेंसर मिलता है। यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के सुरक्षा के साथ आता है। 

Also read :- सबसे सस्ता 5g phone भारत में लॉन्च हुआ

Performance :- Mi 11 लाइट में स्नैपड्रेगन 732g प्रोसेसर मिलता है जो कि एक 4g प्रोसेसर है और यह 8nm की टेक्नोलॉजी पर आधारित है। अगर हम इस प्रोसेसर की क्षमता की बात करें तो इसमें आपको Adreno 618 का GPU मिलता है और इसका antutu स्कोर कुछ 298,885 के आस पास है। इस प्रोसेसर की मदद से आप अच्छी गेमिंग का आनंद लें सकते हैं। 

Ram & Storage :- यह फोन 6gb|8gb LPDDR4X रैम और 128gb UFS 2.2 के स्टोरेज के साथ आता है। 

Camera :- इसमें आपको बैक में ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमे 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा–वाइड एंगल कैमरा जिसमे आपको 119° का फील्ड ऑफ़ व्यू मिलता है और लास्ट में एक 5MP का टेलीमैक्रो कैमरा मिलता है जिसमे आपको मैक्रो और टेलीफोटो दोनो ही लेंसेस मिलते हैं। सेल्फी में आपको 16MP का कैमरा मिलता है। 

Battery :- इसमें आपको 4250mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ आपको 33W का फास्ट चार्जर मिलता है। 

Also read : Realme X7 Max 120Hz display, dimensity 1200 aur 50W charging ke saath hua launch

Network & Connectivity :- यह एक 4g फोन है और इसमें आपको 4G+4G ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको ड्यूल बैंड wi-fi, bluetooth 5.1, GPS, GLONSS, BEIDOU, GALILEO, QZSS जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर्स मिलते हैं। 

Also read : 6 Benefits Of Using Credit Cards—क्रेडिट कार्ड यूज करने के 6 फ़ायदे?

Sensors :- इसमें आपको सभी जरूरी सेंसर्स मिलते हैं जैसे कि magnetic induction sensor / light sensor / proximity sensor / Gyro-meter / Acceleration sensor।

O.S. :- इसमें आपको MiUI 12 मिलता है और यह एंड्रॉयड 11 पर चलता है। 

Security :- सिक्योरिटी की बात करें तो इसमें आपको फेस अनलॉक के साथ साइड–माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। और इनके सपीद की बात करें तो यह दोनो ही बहुत फास्ट है और यह आपके फोन को बहुत ही तेज़ी से अनलॉक कर देते हैं। 

Extra Features :- इसमें आपको ir sensor, ड्यूल स्पीकर, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं लेकिन इसमें आपको कोई भी 3.5mm जैक नही मिलता है लेकिन इसके लिए कंपनी ने आपको टाइप–C टू 3.5mm जैक कनवर्टर बॉक्स में दिया है।  

Mi 11 Lite Price and Availability 

इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से ख़रीद सकते हैं। अब अगर इसके कीमतों की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार है :–
  • 6GB+128GB = ₹21,999
  • 8GB+128GB = ₹23,999
इसी के साथ आपको mi 11 लाइट स्मार्टफोन पर ₹1,500 का HDFC बैंक ऑफर और ₹1,500 का पहली सेल पर डिस्काउंट मिलता है। इसका मतलब आप इस स्मार्टफोन को ₹3,000 की छूट पर खरीद सकते हैं। 
अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification   को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂