Best Phone Under ₹25,000 : IQOO 3 | Full Specifications & Price Offers | क्या आपको 2021 में खरीदना चाहिए ?

IQOO 3 कि कीमत पहले ₹34,990 थी लेकिन अब यह सिर्फ ₹24,990 में मिल रहा है और इस कीमत पर यह पहला स्मार्टफोन है जिसमे आपको स्नैपड्रेगन 865 के साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 का स्टोरेज मिलता है। 

ख़ास बातें :- 

  • इसमें आपको Snapdragon 865 मिलता है
  • यहां आपको गेमिंग के लिए ख़ास फीचर्स मिलते हैं
  • इस फोन पर आपको ₹10,000 की छूट मिलेगी
IQOO ने पिछले साल भारत में अपने IQOO 3 को लॉन्च किया था और इसी के साथ उन्होंने भारत में अपनी शुरुआत की थी। जिन्हे इस ब्रांड के बारे में नहीं पता है तो मै बता दूं कि यह Vivo का सब-ब्रांड है और इन्होंने भारत में विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। IQOO ने IQOO 3 को ख़ास गेमर्स के लिए बनाया है और यह फोन बहुत से अनोखे फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं उन सभी फीचर्स के बारे में। 

IQOO 3 Features & Specifications

  • Design :- यहां आपको फ्रंट और बैक में ग्लास मिलता है और इसमें आपको मेटल फ्रेम्स मिलते है। यह फोन तीन रंगो से उपलब्ध है :- Volcano orange, Quantum Silver और Tornado black। 
  • Display :- इसमें आपको 6.44inch का पंच होल FHD+ Super amoled डिस्प्ले 60Hz के साथ मिलता है और इसमें आपको HDR 10+ का सर्टिफिकेशन मिलता है। 
  • Camera :- यहां आपको पीछे क्वाड कैमरा मिलता है जिसमे 48MP(main camera) + 13MP(Telephoto 20X zoom) + 13MP(wide angle) + 2MP(Bokeh) है और फ्रंट में आपको 16MP का इं-डिस्प्ले कैमरा मिलता है। 
  • Processor :- यहां आपको Snapdragon 865 प्रोसेसर मिलता है जो कि 7nm की टेक्नोलॉजी पर आधारित है जिसमे Adreno 650 के ग्राफिक्स हैं जो कि 2.4GHz पर काम करता है। 
  • Ram & Storage :- इसमें आपको 8GB/12GB का LPDDR5 रैम मिलता है और 128GB/256GB का UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। 

Also read :- PUBG New State announced : PUBG Mobile की नए रूप में वापसी

  • Battery :- इसमें आपको 4440mAh कि बैटरी के साथ 55W का फास्ट चार्जर देखने को मिल जाता है। 
  • O.S. :- यह फोन में IQOO UI 1.0 पर चलता है जो कि Android 10 पर आधारित है और अब इसमें आपको अब android 11 का भी अपडेट मिल चुका है। 
  • Sensors :- इस फोन में आपको सभी जरूरी सेंसर्स मिलते हैं जैसे कि accelerometer, ambient light sensor, proximity sensor, ecompass, gyroscope इत्यादि। 
  • Security :- यहां आपको इं-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक मिलता है। 
  • Network & connectivity :- इसमें आपको 4G कनेक्टिविटी मिलती है लेकिन इसका जो 12जीबी रैम वाला वैरिएंट है उसमे आपको 5G देखने को मिलता है। इसमें आपको WiFi 2.4GHz/5.1GHz/5.8GHz, ब्लूटूथ 5.1 और कैरियर एग्रीगेशन मिलता है। 
  • Box Contents :- इसके डब्बे में आपको एक फोन, इयरफोन, यूजर गाइड, वारंटी कार्ड, 55w फास्ट चार्जर, USB type-C केबल, सिम इजेक्टर टूल, बैक केस मिलता है। 

Price Of IQOO 3

  • 8GB+128GB = ₹24,990
  • 8GB+256GB = ₹27,990
  • 12GB+256GB = ₹29,990(5G)

Reasons To Buy IQOO 3 in 2021 

दोस्तों, इस फोन को खरीदने के बहुत से कारण हैं जिसकी वजह से यह फोन मार्केट में मौजूद अन्य स्मार्टफोन्स से अलग है जैसे कि :- 
  1. इसका 12GB रैम वाला ऑप्शन सिर्फ ₹29,990 का देखने को मिल जाता है जो कि काफ़ी सस्ता है। 
  2. यह इकलौता स्मार्टफोन है जो इस कीमत पर LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज उपलब्ध कराता है। 
  3. इस फोन में आपको बेहतर गेमिंग के लिए बहुत से अनोखे फीचर्स हैं जैसे कि :-
  • इसमें आपको 180Hz का सुपर टच रिस्पोंसिव रेट मिलता है।
  • यह फोन एक खास चार्जिंग केबल के साथ आता जो की एक कैप्सूल डिजाइन का है जिसकी मदद से आप चार्जिंग के समय आराम से फोन को पकड़कर गेम्स खेल सकेंगे। 
  • यह फोन 55W के फास्ट चार्जर के साथ आता है जो की इसकी बैटरी को बहुत ही तेजी से चार्ज कर देगा। 

Also read :- 108MP के साथ भारत में Redmi Note 10 Series हुआ लॉन्च  

  • इसमें आपको carbon fibre vapour cooling chamber देखने को मिलता है जो कि गेम्स खेलते समय फोन को गरम होने से बचाता है।
  • इसमें आपको एयर ट्रिगर्स मिलते हैं जिसे आइकू मॉनस्टर टच कहता है। 

क्या आपको 2021 में IQOO 3 खरीदना चाहिए ?

दोस्तो, IQOO 3 कि कीमत पहले ₹34,990 थी लेकिन अब यह सिर्फ ₹24,990 में मिल रहा है और इस कीमत पर यह पहला स्मार्टफोन है जिसमे आपको स्नैपड्रेगन 865 के साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 का स्टोरेज मिलता है। इस कीमत पर आपको कोई भी gaming phone नहीं मिलता है और यह फोन केवल गेमिंग के लिए ही नहीं वल्कि बाकी अन्य चीज़ों में भी बेहतर है। इसका कैमरा आपको बहुत ही बेहतर मिलता। इसमें आपको एक फास्ट चार्जर भी मिलता और साथ ही इसमें आपको एक अच्छी क्वालिटी का earphone भी मिल जाता है जो कि आपको किसी अन्य ब्रांड्स में देखने को नहीं मिलता है।
अगर मैं आपसे कहूं तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं क्योंकि ब्रांड की तरफ से आपको काफी अच्छी सर्विस मिलती जैसे कि इसमें आपको regular updates मिलते हैं और अगर आपका फोन खराब हो जाता है तो कंपनी आपके घर से फोन ले जाएगी और उसे ठीक करके आपको डिलीवर कर देगी। 
अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification   को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂