Realme X7 vs Redmi Note 10 Pro Max : Full Comparison - कौन-सा खरीदे ?

रीयलमी का Realme X7 और रेडमी का Redmi Note 10 Pro Max दोनों की ही कीमत बीस हजार के अंदर है लेकिन एक में 4G के साथ आता है और दूसरा 5G के साथ। आज मैं इन दोनों स्मार्टफोन्स को केवल उनके फीचर्स को ध्यान में रखकर कंपैरिजन कर रहा हूं नाकी इनके ब्रांड्स को ध्यान में रखकर। 

Realme X7 को रियल्मी ने पिछले महीने फरवरी में लॉन्च किया था वहीं रेडमी ने Redmi Note 10 Pro Max को रेडमी ने इसी महीने मार्च में लॉन्च किया था। अगर हम इनके फीचर्स की बात करें तो वे कुछ इस प्रकार से आपको मिलते हैं :- 
  • Design :- रियलमी X7 में आपको प्लास्टीक बैक मिलता है वहीं दूसरी तरफ redmi नोट 10 प्रो मैक्स में आपको ग्लास बैक मिलता है जो कि रियलमी X7 से ज्यादा प्रीमियम लगता है। 
  • Display :- रियलमी X7 में 6.4"इंच का एक S-amoled डिस्प्ले मिलता redmi नोट 10 प्रो मैक्स में आपको 6.6"इंच का S-amoled डिस्प्ले मिलता है। रियलमी X7 में आपको कोई भी हाइयर रिफ्रेेश रेट नहीं मिलता है लेकिन redmi नोट 10 प्रो मैक्स में आपको 120Hz का हाइयर रिफ्रेेेश रेट मिलता है। 
  • Camera :- रियलमी X7 में पीछे ट्रीप्ल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमेे 64MP (main camera), 8MP (ultrawide angle), 2MP (depth sensor) मिलता है और वहीं अगर redmi नोट 10 प्रो मैक्स की बात करें तो यहां 108MP(main camera), 8MP(ultrawide angle),2MP(macro camera) और 2MP (depth sensor) मिलता है। सेल्फ़ी में दोनों ही स्मार्टफोन्स में 16MP का इन-डिस्प्ले कैमरा मिलता है।

Also read :- सबसे सस्ता 5g phone भारत में लॉन्च हुआ

  • Processor :- रियलमी X7 में मीडियाटेक dimesnsity 800U प्रोसेसर मिलता है जो कि  7nm पर आधारित है और यह एक 5G प्रोसेसर है और वहीं दूसरी तरफ redmi नोट 10 प्रो मैक्स में स्नैपड्रेगन 732G मिलता है जो कि 8nm पर आधारित है लेकिन यह केेवल एक 4G प्रोसेसर है। परफॉर्मेंस की बात करें तो realme X7 में आपको बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी redmi नोट 10 प्रो मैक्स के मुकाबलेेेे। अगर हम antutu स्कोर को देखे तो realme X7 का स्कोर 3,20,000+ है और वहीं दूसरी तरफ redmi नोट 10 प्रो मैक्स का स्कोर 2,80,000+ है।
  • Ram & Storage :- redmi नोट 10 प्रो मैक्स में 6GB/8GB (LPPDDR4X) ram मिलता है और 64GB(UFS 2.1)/128GB (UFS2.2) स्टोरेज ऑप्शन मिलता है और वहीं रियलमि X7 में 6GB/8GB (LPPDDR4X) ram मिलता है और 128GB (UFS2.1) स्टोरेज ऑप्शन मिलता है
Also read :- 7 Mistakes You are Making with Your Phone - फोन चलाते समय सात गलतियां !
  • Battery :- रियलमी X7 में 4310mAh की बैटरी के साथ 50W के चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और वहीं redmi नोट 10 प्रो मैक्स में 5020mAh की बैटरी के साथ 33W के चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 
  • O.S. :- रियलमी X7 realme UI है जो कि android 10 पर आधारित है और वहीं redmi नोट 10 प्रो मैक्स MiUI 12 पर चलता है जो कि android 11 पर आधारित है। 
  • Extra Features :- रियलमी X7 में सिंगल स्पीकर मिलता है और redmi नोट 10 प्रो मैक्स में आपको डुअल स्पीकर्स मिलतेे हैं। redmi नोट 10 प्रो मैक्स में आपको 3.5mm जैक और माइक्रो sd card का स्लॉट मिलता है लेकिन रियलमी X7 में आपको ऐसा कुछ देेेखने को नहीं मिलता है। 

Realme X7 & Redmi Note 10 Pro Max Price

Redmi Note 10 Pro Max Price :- 

  • 6GB+64GB = ₹18,999
  • 6GB+128GB = ₹19,999
  • 8GB+128GB = ₹21,999

Realme X7 Price :- 

  • 6GB+128GB = ₹19,999
  • 8GB+128GB = ₹21,999

Realme X7 vs Redmi Note 10 Pro Max : कौन सा खरिदें ?

दोस्तों, अगर हम फीचर्स को देखें तो लगभग सभी मामलों में redmi नोट 10 प्रो मैक्स ने रियलमि X7 को हराया है। जैसे कि अगर हम डिस्प्ले की बात करें तो X7 में आपको कोई भी हाइयर रिफ्रेश रेट नहीं मिलता है लेकिन नोट 10प्रो मैक्स में आपको 120Hz का हाइयर रिफ्रेश रेट मिलता है। नोट 10प्रो मैक्स में आपको पीछे ग्लास मिलता है तो वहीं X7 में आपको प्लास्टिक मिलता है जो कि बहुत ही जो की काफ़ी सस्ता लगता है। नोट 10 प्रो मैक्स में आपको 108 मेगा पिक्सल का कैमरा मिलता है जो कि इस कीमत पर कोई अन्य ब्रांड आपको नहीं उपलब्ध कराएगी।Also read :- PUBG New State announced : PUBG Mobile की नए रूप में वापसी
अब बात आती है कि Realme X7 और Redmi Note 10 Pro Max में से आपको किसी खरीदना चाहिए क्योंकि एक में आपको 4G मिलता है तो दूसरे मे 5G मिलता है। दोस्तों, देखा जाए तो यह एक बहुत ही बड़ा सवाल बन गया है कि 4G फोन और 5G फोन में से हम कौन सा फोन खरीदें तो मैं आपको बता दूं कि अगर आप अभी एक 4G स्मार्टफोन भी खरीदेंगे तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि 5G आने के बाद 4G कहीं जाने वाला नहीं है और खबरों कि माने तो 5G को भारत में आने में अभी काफ़ी समय है। 
तो मै आपसे कहूंगा कि आप Redmi Note 10 Pro Max ख़रीदले क्योंकि इस कीमत पर आपको ऐसे फीचर्स के साथ कोई दूसरा स्मार्टफोन देखने को नहीं मिलेगा। 
अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification   को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂