Nokia 5.4 |specifications & Price| : क्या आपको खरीदना चाहिए ? 📱🔥🔥

दोस्तों, नोकिया ने अपने Nokia 5.4 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। लेकिन आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में पता है और क्या आपको इसे खरीदना चाहिए आइए जानते हैं। 

दोस्तों, कल यानी 10 फरवरी को नोकिया ने अपने Nokia 5.4 को लॉन्च किया है। यह काफ़ी दिनों से फ्लिपकार्ट पर टीज हो रहा था। अगर इसके फीचर्स पर ध्यान दें तो वो कुछ इस प्रकार हैं :-

  • Processor :- इसमें आपको Snapdragon 662 का प्रोसेसर देखने को मिलता है जो कि एक 11nm पर आधारित है। 
  • Display :- इसमें आपको एक 6.39'inch का ips HD+ डिस्प्ले मिलता है जिसकी ब्राइटनेस 394nits की है। 
  • Ram & Storage :- इसमें आपको 4GB और 6GB का रैम ऑप्शन मिलता है जो कि lppddr4x रैम है। वहीं अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 64GB का emmc5.1 स्टोरेज देखने को मिलता है। 
  • Camera :- इसमें आपको पीछे चार कैमरे मिलते हैं जिसमे मुख्य कैमरा 48MP का है और बाकी तीन कैमरों में से एक 5MP का ultra wide angle camera और दो कैमरा 2MP के macro और depth camera हैं। अगर सेल्फ़ी कैमरा की बात करें तो इसमें आपको एक 16MP का पंच होल कैमरा मिलता है।
 
  • O.S. :- इसमें आपको stock android मिलता है जिसकी वजह से इसमें आपको कोई भी एड्स फोन में नहीं मिलतेे हैं और इसके साथ ही इसमें आपको दो साल तक android update मिलेंगेे जो कि एक बहुत ही बड़ी बात है। 
  • Battery :- इसमें आपको 4000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ आपको 10watt के चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 
  • Security :- इसमें आपको एक रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है जो कि ठीक काम करता है लेकिन इसमें आपको face unlock बहुत ही धीरे काम करता है।  
  • Connectivity :- इसमें आपको केवल सिंगल बैंड Wifi मिलता है और वो भी सिर्फ 2.4GHz पर। इसमें आपको dual VoLTE मिलता है और साथ ही इसमें आपको Bluetooth 4.2 मिलता है।

Nokia 5.4 Price & availability 

इसमें आपको दो ऑप्शन मिलते हैं जिसमें से 4GB+64GB की कीमत ₹13,999 है और 6GB+64GB की कीमत ₹15,499 है। इसे आप nokia store और flipkart.com से खरीद सकते हैं। 

Conclusion

दोस्तों, अब अगर हम देखें तो Nokia 5.4 हमे थोड़ा महंगा लगेगा और यह है भी क्योंकि जिस कीमत पर यह आता है उस कीमत आपको सभी फोन में एक FHD+ डिस्प्ले मिलता है और सभी फोन में आपको एक UFS स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। इसमें एक चीज़ सबसे बढ़िया है कि इसमें आपको दो सालों तक ऐंड्रॉयड अपडेट्स मिलेंगे। लेकिन फिर भी इस कीमत पर आपको motorola और Micromax के फोन मिलते हैं जिनमें आपको stock android मिलता है। अगर आप इस फोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो मैं आपसे कहूंगा कि अगर आप नोकिया के शौकीन हैं तो आप इसे ख़रीद सकते हैं नहीं तो आप इसे ना खरीदें। 
अगर आपको यह blog पसंद आया हो तो आप मेरे website पर जाकर bell notification   को क्लिक करें जिससे कि आपको मेरे नए blogs के बारे में पता चले ।

मुझे आशा कि आपको मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। ऐसे ही और भी ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं :https://khojotechko.blogspot.com/ )

               Always keep Smiling
             🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂☺️🙂